भव्य बिश्नोई का जीवन परिचय | Biography of Bhavya Bishnoi

भव्य बिश्नोई का जीवन परिचय | Biography of Bhavya Bishnoi: हरियाणा के उभरते सितारे की कहानी -

भव्य बिश्नोई (Bhavya Bishnoi) हरियाणा की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं। युवा उम्र में ही उन्होंने अपने दादा चौधरी भजन लाल बिश्नोई (Bhajan Lal Bishnoi) और पिता कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए एक मजबूत पहचान बनाई है।

भव्य बिश्नोई की पारिवारिक पृष्ठभूमि: 

भव्य बिश्नोई का जन्म 16 फरवरी 1993 को हरियाणा में हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और हरियाणा के आदमपुर से पूर्व विधायक हैं। उनके दादा, स्वर्गीय चौधरी भजन लाल बिश्नोई, तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री और पर्यावरण मंत्री रहे, जबकि उनके पिता कुलदीप बिश्नोई चार बार विधायक और दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और  वे वर्तमान में भाजपा के केंद्रीय नेता है। भव्य की मां रेणुका बिश्नोई भी दो बार विधायक रही हैं। इस तरह, भव्य को राजनीति की गहरी समझ और विरासत परिवार से मिली है।

उनकी शादी 2024 में राजस्थान की रहने वाली IAS अधिकारी परी बिश्नोई (IAS Pari Bishnoi) से उदयपुर के राफेल्स होटल में हुई थी। जो उनकी जिंदगी में एक नया अध्याय जोड़ती है। दोनों की एक पुत्री, वेदा, का जन्म 25 फरवरी 2025 को हुआ। भव्य न केवल एक राजनेता हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण के लिए भी सक्रिय रूप से काम करते हैं।

Bhavya Bishnoi: MLA and Deputy CM Haryana
भव्य बिश्नोई अपनी माता रेणुका बिश्नोई एवं पिता कुलदीप बिश्नोई के साथ

भव्य बिश्नोई की शिक्षा:

भव्य बिश्नोई (Bhavya Bishnoi) ने अपनी स्कूली शिक्षा गुरुग्राम के श्री राम स्कूल से पूरी की, जहां उन्होंने 10वीं कक्षा (CBSE) में दिल्ली-एनसीआर में प्रथम स्थान (97%) हासिल किया। इसके बाद 12वीं कक्षा (IB) में भी उन्होंने 43/45 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) से सरकार और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद ऑक्सफॉर्ड विश्वविद्यालय से मॉडर्न साउथ एशियन स्टडीज में प्रथम श्रेणी से एमएससी पूरी की। इस प्रकार उन्होंने अपनी शिक्षा लंदन और दिल्ली से प्राप्त की। जो भव्य बिश्नोई की सफलता का एक मजबूत आधार रही है।

  • भव्य की स्कूली शिक्षा श्री राम स्कूल, गुरुग्राम से हुई।
  • 10वीं कक्षा (सीबीएसई) में दिल्ली-एनसीआर में प्रथम स्थान (97%) 
  • 12वीं कक्षा (आईबी) में दिल्ली-एनसीआर में प्रथम स्थान (43/45)
  • लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (एलएसई), लंदन, यूके से सरकार और अर्थशास्त्र में स्नातक
  • ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम: मॉडर्न साउथ एशियन स्टडीज (एमएससी) में प्रथम श्रेणी  से स्नातकोत्तर
  • हार्वर्ड कैनेडी स्कूल, यूएसए: मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एमपीए)

भव्य बिश्नोई का राजनीतिक जीवन:

भव्य ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने हिसार से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन वे तीसरे स्थान पर रहे और अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। इस हार के बावजूद, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने क्षेत्र में सक्रियता बनाए रखी।

3 अगस्त 2022 को उनके पिता कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस छोड़कर BJP जॉइन की और आदमपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद हुए उपचुनाव में भव्य ने BJP के टिकट पर आदमपुर से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के दिग्गज नेता जय प्रकाश को 15,740 मतों से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही वे हरियाणा विधानसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य रहे। वर्तमान भव्य बिश्नोई BJP युवा मोर्चा के प्रभारी के रूप में, वे हरियाणा के युवाओं को प्रेरित करने और संगठित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

  • भव्य ने 2014 में राजनीति में प्रवेश किया और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) में शामिल हो गए।
  • 2019: भव्य पहले संसदीय उम्मीदवार थे जिन्होंने निर्वाचन क्षेत्र-विशिष्ट घोषणापत्र तैयार किया था।
  • 2019 में, उन्होंने हिसार लोकसभा क्षेत्र से INC उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के बृजेंद्र सिंह से हार गए।
  • 2022: 3 अगस्त को, भव्य के पिता, कुलदीप बिश्नोई, BJP में शामिल हो गए और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया।
  • 2022: उपचुनाव में, भव्य ने BJP के टिकट पर INC के उम्मीदवार जय प्रकाश को 15,740 मतों के अंतर से हराया।
  • हाल ही में (28/04/2024 को) भारतीय जनता पार्टी ने भव्य बिश्नोई को हरियाणा प्रदेश के युवा मोर्चा के प्रभारी पद की नई जिम्मेदारी सोंपी हैं।

भव्य बिश्नोई एक उभरते हुए नेता हैं, जिनमें भारतीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने की क्षमता है। वे अपने दादा, भजन लाल की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। भविष्य में वे भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता रखते हैं। भव्य बिश्नोई अपनी राजनीतिक सक्रियता और जनता से जुड़ने के लिए जाने जाते हैं। राजनेताओं का मानना है कि वे भविष्य में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद के लिए भी दावेदार हो सकते हैं, जैसा कि उनके दादा ने किया था।
Previous Post Next Post

Advertisement

Advertisement