जसवंत सिंह बिश्नोई, राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मनोनीत

राजस्थान सरकार पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग ने आज एक आदेश जारी कर श्री जसवंत विश्नोई को राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्त/मनोनीत किया है। यह नियुक्ति उनके लंबे और विशिष्ट राजनीतिक करियर का एक और मील का पत्थर है।

Jaswant Singh Bishnoi: Chairman of the State Animal Welfare Board
श्री जसवंत सिंह विश्नोई: अध्यक्ष, राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड


श्री जसवंत सिंह विश्नोई (Jaswant Singh Bishnoi) एक अनुभवी राजनीतिज्ञ और समाजसेवी हैं। वे राजस्थान सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। श्री विश्नोई का राजनीतिक सफरनामा वर्ष 1993 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले मारवाड़ की राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने लुणी विधानसभा क्षेत्र से अपनी पहली जीत दर्ज की, जिससे वे बीजेपी के लिए एक महत्वपूर्ण चेहरा बन गए। उनकी इस जीत ने भैरोसिंह शेखावत की सरकार में उन्हें मंत्रीमंडल सदस्य के रूप में स्थान दिलाया। भैरों सिंह शेखावत की सरकार के दौरान, बिश्नोई ने 1993 से 1998 तक पर्यावरण और वन, लॉटरी, लघु बचत, राज्य बीमा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, और इंजीनियरिंग विभागों के राज्य मंत्री के रूप में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

वर्ष 1999 में 13वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों में जसवंतसिंह जोधपुर से चुनाव जीते और प्रथम बार लोकसभा में जोधपुर संभाग का प्रतिनिधित्व किया। 13वीं लोकसभा में वो विभिन्न समितियों के सदस्य रहे।

  • 1999-04 तक शहरी और ग्रामीण विकास समिति के सदस्य रहे।
  • 2000-04 पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, सलाहकार समिति सदस्य।
  • 2000-04 संसद के सदस्यों के वेतन व भत्ते पर संयुक्त समिति के सदस्य।

14वीं लोकसभा में उन्होंने जोधपुर से पुनः चुनाव जीता और वित्त समिति, मंत्रालय सलाहकार समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस समिति के सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाई। 2 जनवरी, 2006 को वे वक्फ पर संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य बने।

इसके अलावा, श्री विश्नोई 2014 में केंद्र ऊन विकास बोर्ड के अध्यक्ष और 2018 में खादी एंव ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत रहे। उनकी नवीनतम नियुक्ति उनके विशेषज्ञता और नेतृत्व की गहराई को दर्शाती है, और राज्य के जीव जन्तु कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। यह उम्मीद की जाती है कि श्री विश्नोई के नेतृत्व में बोर्ड पशु कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करेगा।

Previous Post Next Post