गुरु जंभेश्वर की वाणी में जुगती मुगती की अवधारणा पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी: तिथि, पंजीकरण प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देश-
गुरु जंभेश्वर की वाणी में निहित "जुगती मुगती" की अवधारणा को विस्तृत रूप से समझाने हेतु जाम्भाणी साहित्य अकादमी, बीकानेर एवं विवेक विद्या मंदिर, सांचौर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में देशभर के विद्वान, साहित्यकार एवं बिश्नोई संप्रदाय के शिक्षाविद भाग लेंगे।
- 📅 आयोजन तिथि: 23 फरवरी 2025
- 📍 स्थान: विवेक विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांचौर
- 💰 पंजीयन शुल्क: ₹100
![]() |
| Guru Jambheshwar National Seminar Sanchore |
जाम्भाणी संगोष्ठी के मुख्य विषय (Subtopics):
इस संगोष्ठी में निम्नलिखित उपविषयों पर पत्र वाचन एवं चर्चा होगी -
- अध्यात्म व भौतिकता का समन्वय
- आंतरिक - बाह्य शुद्धि का महत्व
- पर्यावरण संरक्षण
- नशाबंदी
- मानव जीवन का उच्चतम सोपान - मोक्ष प्राप्ति
- व्यक्तित्व निर्माण एवं विकास
- जाम्भाणी जीवनशैली
- सामाजिक समरसता
- करणीय - अकरणीय विचार
- जीवन में नैतिकता की आवश्यकता
विशेष अतिथि:
उद्योग मंत्री केके विश्नोई, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, मंहत शिवदास शास्त्री, पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई, राष्ट्रीय जम्भाणी साहित्य अकादमी अध्यक्षा इन्द्रा विश्नोई और अन्य प्रमुख हस्तियाँ।
जाम्भाणी संगोष्ठी पंजीकरण प्रक्रिया (Step-by-Step Registration Process):
- पंजीकरण प्रारंभ तिथि: 1 फरवरी 2025
- अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2025
जाम्भाणी संगोष्ठी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
- अपने शोधपत्र/आलेख को संगोष्ठी के मुख्य विषयों में से किसी एक विषय पर तैयार करें।
- 10 फरवरी 2025 तक इसे [email protected] पर ईमेल करें।
- चयनित प्रतिभागियों को 15 फरवरी 2025 तक सूचना दी जाएगी।
- ₹100 पंजीकरण शुल्क का भुगतान आयोजकों को संगोष्ठी स्थल पर करें।
- आवास की आवश्यकता हो तो 7 दिन पूर्व सूचित करें।
जाम्भाणी संगोष्ठी में क्यों भाग लें?
- प्रबुद्ध विद्वानों और साहित्यकारों के साथ संवाद करने का अवसर।
- जाम्भाणी साहित्य एवं गुरु महाराज जांभोजी की शिक्षाओं पर विस्तृत चर्चा।
- शोधपत्र/आलेख प्रस्तुत करने पर प्रमाण-पत्र मिलेगा।
- भोजन एवं आवास की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी।
📞 संपर्क सूत्र: 9461450250, 9783125921, 7665329149
