जगदीश बिश्नोई बने दिल्ली विश्वविद्यालय में स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर

जगदीश बिश्नोई (Jagdish Bishnoi):

बिश्नोई समाज के कोहिनूर श्री जगदीश बिश्नोई का चयन भारत के शीर्ष विश्वविद्यालय में से एक दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित ज़ाख़रि हुसैन कॉलेज में सहायक प्रोफ़ेसर (राजनीति विज्ञान विषय) के पद पर होने पर,जगदीश ने संपूर्ण विश्नोई समाज एवं अपने गांव सहित संपूर्ण थार क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जगदीश बिश्नोई का परिचय (Biography of Jagdish Bishnoi):

राजस्थान में बाड़मेर जिले के धोरिमना के पास रडू गांव में जगदीश बिश्नोई का जन्म जनवरी 1996 में जुड़वा भाई के रूप में हुआ था। उनके चार भाई हैं। सबसे बड़ा भाई हरीश बिश्नोई सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और दो इनसे छोटे हैं।

छोटी उम्र में सर से उठ गया था माता पिता का साया :

3 साल की उम्र में पिता मंगलाराम का एक्सीडेंट में निधन हो गया। एक साल बाद उनकी माता रावणी देवी का कैंसर से निधन हो गया। जगदीश के पालन पौषण की जिम्मदारी अब उनके बूढ़े दादा-दादी की थी। समय गुजरने लगा पढ़ाई की उम्र हुई, पांचवी तक की पढ़ाई गांव से की और उसके बाद 12वीं तक गुरुकुल स्कूल धोरीमन्ना से की।

जगदीश बिश्नोई
जगदीश बिश्नोई

जगदीश बिश्नोई की शिक्षा :

12वीं तक पढ़ाई गुरुकुल स्कूल धोरीमन्ना से करने के बाद गुरुकुल विद्यालय के डायरेक्टर गणपत गिला ने जगदीश के सपनों को उड़ान देने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाया।

जगदीश ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री प्राप्त की। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी काशी से लोक प्रशासन में एमए की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय संबंध के दृष्टिकोण से संयुक्त राष्ट्र की मॉरीशस के शिक्षा विकास में भूमिका विषय पर पीएचडी चल रही है।

संघर्ष और सफलता :

मां-बाप को खोने के बाद भी जिद और हौसले को जारी रखते हुए आज यह मुकाम हासिल किया है।

  • दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) में बी.ए.
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए.
  • एमएफिल (M.Phil.) अफ़्रीकन स्टडीज़ विभाग (दिल्ली विश्वविद्यालय) से कर रहें हैं।रिसर्च कार्य अंतरराष्ट्रीय संबंध के दृष्टिकोण से संयुक्त राष्ट्र की मॉरीशस के शिक्षा विकास में भूमिका पर रहा हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व :

बिश्नोई (Bishnoi) भारत का प्रतिनिधित्व कई देशों में कर चुके हैं -

  • संयुक्त राष्ट्र संघ (मानवाधिकार सम्मेलन-2023)
  • हांगकांग में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक नवाचार सम्मेलन-2018
  • भारतीय प्रवासी समुदाय की बैठक सिंगापुर में श्री राजनाथ सिंह जी के साथ
  • आइडिया फेस्टिवल-2019 : ली कुआन स्कूल ऑफ़ पब्लिक पालिसी (नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर)
  • वैश्विक सामाजिक उद्यमिता सम्मेलन ( मलेशिया इंटरनैशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी ) सहित थाईलैण्ड, भूटान आदि जगहों पर भारत की आवाज़ को प्रखरता से रखी हैं।

अन्य उपलब्धियां :

नीति आयोग, भारतीय लोक प्रशासनिक संस्थान, पंचायती राज मंत्रालय जैसे कई केंद्र सरकार की संस्थानों में सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं। अपनी सामाजिक संस्थान सफल इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से देश के कई हिस्सों में सामाजिक सुधा और शिक्षा पर अपना अग्रिहिणी भूमिका निभा रहें हैं।

जगदीश बिश्नोई युवाओं और मुख्यतया ग्रामीण परिवेश के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत व समाज के लिए गौरव का विषय हैं।

Previous Post Next Post